Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक शिक्षक ने छात्र व शिक्षक के रिश्ते को बदनाम कर दिया है। टयूशन पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी बातों में फंसाया और 15 वर्षीय छात्रा को अपने साथ भगाकर ले गया। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाला ट्यूटर उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। छात्रा की माँ ने आरोपी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक लडक़ी पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गायब हो गई।
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किराए पर रहने वाली शबाना (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को प्रियांशु नाम का युवक ट्यूशन पढऩे के लिए घर आता था। 8 जुलाई को उनकी बेटी को प्रियांशु बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने थाने में भी शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने प्रियांशु के दोस्तों को बुलाया तो उन्होंने उसकी बेटी के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रियांशु ही घर से भगाकर ले गया है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी व आरोपी की तलाश की जा रही है।
जन्मदिन की पार्टी में गई किशोरी गायब
वहीं ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर में रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी (13 वर्षीय) बेटी 4 जुलाई की सुबह घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीडि़त नहीं अपनी बेटी के गायब होने में किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के सारीपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। राकेश (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसकी बेटी भी पार्टी में गई थी देर रात्रि जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि दोनों पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News