ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग स्थान से चोरी की गई 6 बाइक व चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने चोरी के दर्जनों घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया है।

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग स्थान से चोरी की गई 6 बाइक व चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने चोरी के दर्जनों घटनाओं का अंजाम देना स्वीकार किया है। Greater Noida Samachar थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कठेड़ा मोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आ रहे दो युवको ने पुलिस को देखकर बाइक मोड कर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने जब दोनों युवकों से बाइक के करजत मांगे तो उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। यह भी पढ़े:ऑटो की टक्कर से गार्ड की मौ थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जावेद पुत्र समीम व साहिल पुत्र साहब निवासी नई आबादी दादरी बताया। उन्होंने दादरी व आसपास के क्षेत्र से कई बाइक चोरी की है। चोरी की बाइक को उन्होंने कठेड़ा रोड पर एक खंडहर मकान में छिपा रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 5 और बाइक के बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। Greater Noida Samacharत