ग्रेटर नोएडा में दो शख्स सड़क हादसे की चपेट में, पसरा मातम
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:11 AM
Greater Noida News : दिल्ली से सटे शहर ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से सड़क हादसे की खबरें सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे की चपेट में आने से एक युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है जबकि दूसरे की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तलाश जारी कर दी है।
बाइक से दिल्ली जा रहा था युवक
ग्राम कुदारसी जनपद संभल निवासी अजब सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि, वह 1 जुलाई को अपने घर से भाई जीतपाल के साथ बाइक से संगम विहार दिल्ली जा रहा था। लुहारली मोड पर पीछे से तेज गति में आ रही अर्टिगा कार के चालक में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल अशोक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज Greater Noida News
दूसरे मामले में पीड़ित के मुताबिक, उसके भाई जीतपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ के लिए लेकर चले गए अलीगढ़ में जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे जीतपाल को मुरादनगर स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे रास्ते में जीतपाल की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों मामलों को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।