UP International Trade Show: 21 सितंबर को हर साल आयोजित होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: नंद गोपाल नंदी
UP International Trade Show
भारत
चेतना मंच
21 Sep 2023 04:00 PM
UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा चेतना मंच / 21 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में प्रारंभ हो रहा प्रथम यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा यह घोषणा की उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एमएसएमई तथा निर्यात संवर्धन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एक्सपो मार्ट में कल से शुरू होने वाले अप इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ की पत्रकार वार्ता में जानकारी दे रहे थे श्री नंदी ने बताया कि इसमें 2000 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। इनमें तीन सौ बड़े ब्रांड शामिल हैं जबकि पांच सौ से अधिक विदेशी प्रदर्शकों ने भी बुकिंग कराई है।
तीन सौ बड़े ब्रांड शामिल पांच सौ से अधिक विदेशी प्रदर्शकों ने की है बुकिंग
उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा प्रथम यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कई मायनों में अनूठा होगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण पैंसठ हजार ग्राहकों की ग्राहकों से मीटिंग है। एक छत के नीचे व्यापार और उद्योग जगत के इतने लोगों की परस्पर मुलाकात से राज्य में निवेश, उत्पादन और बाजारीकरण के नये अवसर पैदा होंगे।एम एस एम ई, हस्तशिल्प,फूड बाजार, विभिन्न जनपदों से संबंधित उत्पाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट सज-धजकर तैयार हो गया है।
UP की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन करने में यह ट्रेड शो प्रमुख भूमिका निभाएगा: नंद गोपाल नंदी
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना तथा एमएसएमई व निर्यात संवर्धन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन करने में यह ट्रेड शो प्रमुख भूमिका निभाएगा उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के बने उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध हो सकेगा विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में बने उत्पादों को देखने का अवसर मिलेगा तथा उनसे बातचीत करने का एक मंच हासिल हो सकेगा
उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वयं इस शो केई कार्यक्रम की कमान संभाली हुई है। उनके साथ अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, उद्योग निदेशक सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर जुटे हैं। कल शाम एक प्रेस वार्ता में मंत्री श्री नंदी ने बताया कि निवेशकों व उत्पादकों के साथ स्टार्टअप उद्यमियों तथा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसे प्रगति मैदान में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा ।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।