आखिर जिले में स्नातक मतदाताओं के लिए कितने मतदेय स्थल बनाए गए हैं और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कितनी जगहों पर मतदान होगा ? उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान किस तारीख को कराया जाएगा ?

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर गौतमबुद्धनगर में मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 25 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। दोनों चुनावों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। Greater Noida News
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 24 मूल मतदेय स्थल और एक सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 25 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। Greater Noida News
मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी जिले में 13 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। यहां 13 मूल मतदेय स्थलों के साथ चार सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता कुल 17 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। Greater Noida News
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। संबंधित मतदाता निर्धारित मतदान स्थलों पर जाकर मतदान कर सकेंगे। Greater Noida News
निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और किसी समस्या के समाधान के लिए गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए 0120-2978702 नंबर जारी किया गया है। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन से संबंधित समस्या होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। Greater Noida News
विज्ञापन