ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे UP International Trade Show 4.0 से जुड़ी हर बड़ी तस्वीर और खास अपडेट यहां एक साथ देखिए। 25 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में UPITS 2026 के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।

UPITS -2026 : ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला चल रहा है। उत्तर प्रदेश के इस सबसे बड़े मेले का उद्घाटन 25 सितंबर 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के छोटे-बड़े नेता, गौतमबुद्ध नगर जिले में तैनात तमाम प्रशासनिक अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर जिले से लेकर आगरा तक फैले नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा न्यू नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तमाम अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन में तैनात प्रदेश के तमाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मौजूद रहे। इन्हीं अधिकारियों तथा नेताओं ने एक से बढक़र एक स्टाइल में आयोजन की फोटोग्राफी कराकर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंड्लस पर अपलोड की हैं। हम यहां नीचे उन्हीं नेताओं की जुबानी सोशल मीडिया पर लिखे गए शब्दों के साथ उनके द्वारा अपलोड की गई एक से एक सुन्दर तस्वीर आपको लाइव दिखा रहे हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की स्थानीय प्रतिभा और उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश का उद्यमी, कारीगर और युवा आज अपने हुनर के साथ दुनिया के बाजार में कदम बढ़ा रहा है यही बदलते भारत की तस्वीर है। UP International Trade Show 4.0 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार और उद्यमशीलता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण मंच है।


आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ UP International Trade Show 4.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘लोकल से ग्लोबल’ का संकल्प साकार हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के उद्यमी, कारीगर और युवा अपने हुनर एवं नवाचार से वैश्विक पहचान बना रहे हैं। 


आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी द्वारा UP International Trade Show 4.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की स्थानीय प्रतिभा, उत्पाद और उद्यमिता को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कारीगर, उद्यमी और युवा अपने हुनर एवं नवाचार के साथ दुनिया के बाजार में नई पहचान बना रहे हैं। UP International Trade Show 4.0 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, निवेश और उद्यमशीलता को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


ग्रेटर नोएडा में #UPInternationalTradeShow के चौथे संस्करण के शुभारंभ के सुअवसर पर।
बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने यूपी ट्रेड शो को लेकर कहा, "आपने गृहमंत्री का भाषण सुना होगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की क्या दशा थी और आज दशा भी और दिशा भी है। कैसे परिवर्तित हुआ है! आप यह देखिए, 2017 के बाद किस तरीके से डे-बाय-डे विदेशी निवेशकों का इंटरेस्ट बढ़ रहा है। और 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' के इस फोर्थ एडिशन में 600 से ज़्यादा प्रतिभागी हैं। इसमें मैंने देखा, जापान, बेलारूस, ऑस्ट्रिया, काफी देशों के लोगों ने इन्वेस्ट करने में अपनी इच्छा जताई है..."


माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने ग्रेटर नोएडा में UPInternationalTradeShow 4.0 का उद्घाटन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का #LocalToGlobal संकल्प साकार हो रहा है। UPITS प्रदेश के Products, Potential और Innovation को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा है।


देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी का आज ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर आगमन पर हार्दिक स्वागत,वंदन एवं अभिनंदन है।


UPITS-2026:मा0केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का शुभारंभ किया।आयोजन उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, उद्यमिता और ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘ग्लोबल’ की ओर बढ़ते कदमों का हैं महत्वपूर्ण मंच।


ग्रेटर नोएडा स्थित @IndiaExpoCenter में आयोजित #UPITS2026 में आज उत्तर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, श्री @NandiGuptaBJP जी ने #GNIDA के स्टॉल का अवलोकन किया, इस दौरान एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह,एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री का ग्रेटर नोएडा में स्वागत किया है और कहा कि आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ। यह आयोजन ‘मेक इन यूपी’, स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों एवं नवाचार को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘UP International Trade Show 4.0’ के प्रथम दिन UPSIDA के स्टॉल का उद्घाटन कर अवलोकन किया। उत्तर प्रदेश के तेज़ी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश की असीम संभावनाओं को दर्शाता यह स्टॉल ‘नए उत्तर प्रदेश’ के सामर्थ्य की सशक्त झलक प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन