UPITS 2026 में जाने का प्लान बना रहे हैं तो क्या आपको पता है कि ग्रेटर नोएडा में आपकी गाड़ी कहां पार्क होगी ? क्या आप जानते हैं कि UPITS के अलग-अलग गेट से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किया गया है ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे UP International Trade Show 2026 में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए यातायात पुलिस ने पार्किंग और आवागमन की विस्तृत व्यवस्था की है। ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में सामान्य आगंतुकों, कारोबारियों, विदेशी खरीदारों और प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए प्रवेश, ड्रॉपिंग और पार्किंग की व्यवस्था तय की गई है। Greater Noida News
UPITS 2026 में आने वाले सामान्य आगंतुकों के वाहनों के लिए नासा गोलचक्कर और बड़ा गोलचक्कर क्षेत्र में बड़ी पार्किंग तैयार की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार यहां करीब 8 हजार से 10 हजार वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। पार्किंग के बाद लोगों को शटल सेवा के माध्यम से एक्सपो मार्ट तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आगंतुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और एक्सपो मार्ट के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें। Greater Noida News
विशिष्ट कार्डधारकों के लिए गेट नंबर-1 - विशिष्ट कार्डधारक वाहनों को गेट नंबर-1 से प्रवेश दिया जाएगा। आगंतुक को ड्रॉप करने के बाद वाहन स्टेलर जिमखाना तिराहा से बाएं मुड़कर स्टेलर जिमखाना क्लब की निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। Greater Noida News
इंटरनेशनल बायर्स और डेलीगेशन के लिए गेट नंबर-2 - इंटरनेशनल बायर्स और डेलीगेशन को लेकर आने वाली बसें और गाड़ियां गेट नंबर-2 से प्रवेश करेंगी। यात्रियों को ड्रॉप करने के बाद वाहन बड़ा गोलचक्कर होते हुए नासा गोलचक्कर की पार्किंग में पहुंचेंगे। Greater Noida News
गेट नंबर-3 और 4 से आने वालों के लिए यह व्यवस्था - गेट नंबर-3 और 4 से आने वाले आगंतुकों को गेट के सामने निर्धारित बस स्टॉप पर उतारा जाएगा। इसके बाद वाहनों को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर, केबीसी मार्ट तिराहा, सर्विस मार्ग और योगी गोलचक्कर होते हुए नासा पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। Greater Noida News
गेट नंबर-5 और 6 के वाहनों के लिए अलग रूट - गेट नंबर-5 और 6 से आने वाले वाहन नासा डबल यू-टर्न से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड तिराहा होते हुए निर्धारित गेट पर यात्रियों को उतारेंगे। इसके बाद वाहन नासा गोलचक्कर की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। पी-पासधारी मीडिया कर्मियों के लिए भी गेट नंबर-5 पर ड्रॉप की व्यवस्था की गई है। Greater Noida News
सामान्य आगंतुक अपने वाहन निर्धारित नासा पार्किंग में खड़े करेंगे। इसके बाद शटल सेवा के माध्यम से एक्सपो मार्ट तक पहुंच सकेंगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भी इसी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने भीड़ और पार्किंग दबाव को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो सेवा का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। Greater Noida News
UPITS में प्रदर्शनी सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। सामग्री उतारने के बाद ट्रकों को निर्धारित रूट से रामपुर-फतेहपुर तिराहे के पास बनी ट्रक पार्किंग में भेजा जाएगा। इस पार्किंग में करीब 260 ट्रकों को खड़ा करने की क्षमता बताई गई है। Greater Noida News
विज्ञापन