
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS -2025 का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला UPITS -2025 29 सितंबर 2025 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले के उद्घाटन की पल-पल की जानकारी यहां प्रकाशित की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS -2025 की लाइव अपडेट के लिए आप चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। UPITS -2025 inauguration Live Update
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले UPITS -2025 के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विपक्ष के ऊपर जोरदार हमला बोला। GST रिफार्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष-2014 से पहले की सरकारें टैक्स के नाम पर देश की जनता का खून चूस रही थीं। GST रिफार्म के कारण देश के आम आदमी को टैक्स में बड़ी छूट मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उदाहरण देकर बताया कि 2014 से पहले यदि कोई परिवार साल में एक लाख रूपए मूल्य तक की खरीददारी करता था तो उसे 25 हजार रूपए टैक्स के रूप में देने पड़ते थे। GST के रिफार्म के बाद कोई परिवार साल में एक लाख रूपये तक की खरीददारी करेगा तो उसे मात्र 5 से 6 हजार रूपए टैक्स के रूप में देने पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 से पहले कोई किसान टैक्ट्रर (Tractor) खरीदता था तो उसे 70 हजार रूपए टैक्स देना पड़ता था। GST रिफार्म के बाद ट्रैक्टर (Tractor) खरीदने पर टैक्स 30 हजार रूपए हो गया है। प्रधानमंत्री ने एक हजार रूपए की शर्ट (shirt) खरीदने से लेकर थ्री-व्हीलर खरीदने तक पर लगने वाले टैक्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक हजार मूल्य की शर्ट (shirt) खरीदने पर 117 रूपए टैक्स लगता था। GST के रिफार्म के बाद एक हजार रूपए की शर्ट खरीदने पर मात्र 50 रूपए का टैक्स लगता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले थ्री-व्हीलर (three-wheeler) खरीदने पर 55 हजार रूपए टैक्स लगता था।
GST रिफार्म के बाद थ्री-व्हीलर (three-wheeler) पर मात्र 35 हजार रूपए टैक्स लगता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के अभियान में सहयोग की अपील करते हुए उदघाटन समारोह में अपने उदघाटन भाषण को पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के उदघाटन भाषण के साथ ही ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में लगा हुआ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला UPITS -2025 विधिवित रूप से शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश का यह सबसे बड़ा मेला 29 सितंबर 2025 तक चलेगा। UPITS -2025 inauguration Live Update