हत्या के विरोध में बाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, दिल्ली घेराव की चेतावनी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
चेतना मंच
17 Jul 2025 06:55 PM
Advertisement
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बाल्मीकि समाज द्वारा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। प्रदर्शन की वजह हरियाणा में समाज के नाबालिग की हत्या की वजह बताई है। आरोप है कि उनके समाज के एक युवक की पुलिस ने हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी ग्रेटर नोएडा पुलिस को सौंपा है।
जन्मदिन के मौके मारपीट कर पुलिस पर हत्या का आरोप
रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिला अध्यक्ष संजय ढाकोलिया ने बताया कि 7 जुलाई को हिसार में 16 वर्षीय गणेश वाल्मीकि अपना जन्मदिन मना रहा था, तभी पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने गणेश को छत से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के 11 दिन बाद भी हिसार पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने गुरुवार शाम को ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना पुलिस को सौंपा है।
बाल्मीकि समाज ने बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे बाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो 19 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश भर के वाल्मीकि समाज के लोग बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सचिन ढाकोलिया, मुकेश, कमल राज, आकाश और किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सरन प्रधान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
हिसार में की जा चुकी है 50 लाख रुपए मुआब्जा की मांग
गुरुवार को हिसार में बाल्मीकि समाज के लोगों ने जोर दार प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर आरोप लगाया था कि उनके समाज के 16 वर्षीय गणेश की पुलिस ने बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मगर घटना के आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब बाल्मीकि समाज मांग करता है कि पीड़ित परिवर को 50 लाख रुपए का प्रशासन मुआब्जा दे और साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे।