विज्ञापन
Greater Noida News: आरोपी को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

Greater Noida News: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को बीटा-2 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। यह गिरफ्तारी साल 2015 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी बार-बार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। इसलिए, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। दो अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की जमानत रद्द करते हुए एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय में सरेंडर नहीं करने पर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। भसीन की समय बढ़ाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को खारिज कर दी।
भसीन पर क्या हैं आरोप
इस मामले में आरोपी को 2019 में जमानत दी गई थी लेकिन शर्तों के उल्लंघन के कारण सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जमानत रद्द कर दी। प्रोजेक्ट से जुड़े निवेशकों ने भसीन पर धोखाधड़ी, फंड डायवर्जन और आवंटन में अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। Greater Noida News
बचाव पक्ष के वकील अमित चौहान ने रिमांड का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि इस केस में 15 अप्रैल, 2019 को मुख्य चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। पूरक चार्जशीट भी कोर्ट में पेश की जा चुकी है। जांच पूरी हो चुकी है और सभी सबूत अदालत के सामने हैं। बचाव पक्ष ने साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट से मिले अंतरिम संरक्षण और करीब 50 करोड़ रुपये जमा कराने का भी जिक्र किया। अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। Greater Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन