
Yamuna City News/ ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विभाग में निचले स्तर पर फेरबदल किया है। इस फेरबदल का सबसे बड़ा फायदा युमना विकास प्राधिकरण (YEDA) को मिला है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEDA) में 6 नए अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं एक अधिकारी को YEDA से हटाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास अनुभाग 4 के उप सचिव रजनीकांत पांडे ने बताया कि यूपीसीडा में तैनात लेखाकार प्रदीप कुमार को YEDA में इसी पद पर तैनात किया गया है। इसी कड़ी में यूपीसीडा के कनिष्ठ सहायक गोविंद सिंह को भी वर्तमान पद पर ही YEDA में स्थानांतरित किया गया है। यूपीसीडा में सहायक लेखाकार के रुप में तैनात अमित कुमार कसाना को YEDA भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कनिष्ठ सहायक रहे चंद्रशेखर बवाड़ी को YEDA का कनिष्ठ सहायक नियुक्त किया गया है। नोएडा प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक वास्तुविद व नियोजन के पद पर तैनात श्रीमती नीरा लोहिया को अब यमुना विकास प्राधिकरण में वास्तुविद नियोजक बनाया गया है।
इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक वास्तुविद एवं नियोजन प्रेम कुमार को भी YEDA में उनके वर्तमान पद पर यानि सहायक प्रबंधक वास्तुविद नियोजन के रुप में तैनात किया गया है। इस प्रकार यमुना विकास प्राधिकरण को 6 नए अधिकारी मिल गए हैं। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती यमुना विकास प्राधिकरण का कामकाज तेज होगा। वहीं यमुना विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक के तौर पर तैनात सिद्धार्थ गौतम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सहायका महाप्रबंधक (प्रशासन) बना गया है। Yamuna City News