Yamuna Development Authority News: अब 31 मार्च तक करा सकेंगे रजिस्ट्री, मिली एक और सुविधा
Yamuna Development Authority ने बढ़ाई समयसीमा.
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:57 AM
ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Development Authority) ने अपने आवंटियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब आप यानी कोई भी आवंटी 31 मार्च तक अपनी आवंटित प्रॉपर्टी (Property) की रजिस्ट्री (Registry) करा सकता है। पहले यह समय 31 दिसंबर तक था। बिना विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री कराई जा सकती थी। लेकिन अब आवंटियों को राहत देते हुए रजिस्ट्री की (Yamuna Development Authority News) इस समय अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। यानी 31 मार्च 2022 तक कोई भी बिना विलंब शुल्क के अपनी रजिस्ट्री करा सकता है। यह फैसला यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Development Authority) की बोर्ड बैठक में किया गया।
यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Development Authority News) के आवंटियों को एक और विशेष लाभ प्रदान किया गया है। वह लाभ यह है कि यदि कोई मूल आवंटी बीमार है अथवा देश से कहीं बाहर तो वह अपने रिश्तेदार को भेज कर रजिस्ट्री करा सकता है। यानी रिश्तेदार भी खड़े होकर रजिस्ट्री (Yamuna Development Authority Registry) की पूरी प्रक्रिया करा सकते हैं।
इसके लिए रिश्तेदार के नाम आवंटी की तरफ से पावर ऑफ अटॉर्नी का होना जरूरी है। इस व्यवस्था में यह भी तय किया गया है कि मूल आवंटी के पक्ष में रिश्तेदारों को अटार्नी होल्डर के माध्यम से रजिस्ट्री कराने की अनुमति रहेगी। खून के रिश्तों में जैसे मां, पिता, भाई, बहन पति-पत्नी हो सकते हैं। वहीं सह आवंटी मामलों में रिश्तेदारों को भी अनुमति देगी दे दी गई है। इसमें सास-ससुर, पुत्रवधू, दामाद, साला-साली आदि कोई भी रजिस्ट्री करा सकता है। प्राधिकरण के इस फैसले का आवंटियों ने व्यापक स्तर पर स्वागत किया है।