
Yamuna Film City[/caption]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी को लेकर बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फिल्म सिटी परियोजना पर छह महीने के भीतर जमीनी स्तर पर काम शुरु हो जाना चाहिए। एक आधिकारिक रिपोर्ट में फिल्म सिटी परियोजना पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि "फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां के नौजवान जिन्हें अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिल पाता, उन्हें अब पूरा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ड्रिम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इस पर लगातार चर्चा कर रहें हैं। खबर यह भी है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एक बैठक होगी इसमें शासन के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिड डॉक्यूमेंट पर मोहर लगाई जाएगी।