
ग्रेटर नोएडा में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की तरफ से शुरू किए गए "मैं हूं विकल्प" कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर बीटा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंंतर्गत बाजार में आने वाले दुकानदारों व खरीदारों को पॉलिथीन के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। रेहड़ी-पटरी वालों को पॉलिथीन में सामान देने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सेक्टर बीटा वन के आरडब्ल्यूए महासचिव मनोज नागर, राकेश कुमार, महेश गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से राकेश पाल, नवीन शुक्ल, फीडबैक फाउंडेशन से संजय शुक्ल आदि शामिल रहे।