उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत, कारोबार, हस्तशिल्प, एमएसएमई, ओडीओपी और निवेश की पूरी तस्वीर एक ही जगह देखने को मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) का चौथा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। इस बार आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 सितंबर को ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। चेतना मंच लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों और सबसे बड़े मेले के रूप में प्रमुखता देता रहा है। इस बार चौथे संस्करण का दायरा और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी इसे और महत्वपूर्ण बना रही है Greater noida
मउपायुक्त उद्योग, हाथरस रमेंद्र कुमार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत जनपद हाथरस की दो इकाइयों के स्वामी प्रेम पोद्दार, मैसर्स एसडीपीएस फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा शशि देवी वर्मा, मैसर्स ब्रज किशोरी एंटरप्राइजेज, हाथरस द्वारा हॉल नंबर-9 में हींग उत्पाद का प्रदर्शन किया जाएगा।इसी प्रकार हॉल नंबर-10 में एमएसएमई, महिला उद्यम एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राम बिहारी अग्रवाल, मैसर्स आर.बी. इंडस्ट्रीज, पवन कुमार, मैसर्स पवन ज्वेलर्स, रविंद्र शर्मा, मैसर्स प्लास्ट केयर, गोपाल कुमार, मैसर्स ए.डी. स्पाइसेज, मैसर्स वर्मा ट्रेडर्स तथा शांतनु गुप्ता, मैसर्स चुन्नीलाल भगवान दास द्वारा हींग, ज्वेलरी, रसोई संबंधी सामान एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।Greater noida
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में जनपद के निर्यातकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। अवध अग्रवाल, मैसर्स राधा किशन बिशन दास रंग रसायन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हवन सामग्री तथा बांके बिहारी अग्रवाल, मैसर्स आर.बी. डाईकेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होली कलर्स का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एक जनपद एक व्यंजन (ODOP Food) योजना के अंतर्गत जनपद हाथरस के चयनित व्यंजन रबड़ी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए लाइव किचन एवं पैकेजिंग के माध्यम से रबड़ी एवं उससे संबंधित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।Greater noida
विज्ञापन