ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के केआरबीएल चावल मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गाजीपुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ निवासी संजय कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका भाई जगदीश सिंह 18 अक्टूबर को अलग-अलग ट्रैक्टरों में धान भरकर उसे बेचने के लिए केआरबीएल चावल मिल आए थे।
संजय कुमार के मुताबिक वह अपने ट्रैक्टर में लदे धान को बेचकर वापस घर लौट रहा था इस दौरान उसे फोन से सूचना मिली कि उसका भाई जैदी सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही वह वापस चावल मिल के पास पहुंचा तो पता चला कि पुलिसकर्मी उसके भाई को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। संजय कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कलेक्ट्रेट ऑफिस के पीछे खेल रहे थे जुआ
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी व दांव पर लगी नगदी बरामद की है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे खुलेआम जुआ खेल रहे हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने जुआ खेल रहे प्रशांत पुत्र चतर सिंह, रवि पुत्र ओमप्रकाश, जयवीर पुत्र शीशपाल तथा हितेश पुत्र अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश की गड्डी व 3800 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।