
Hapur News : हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हापुड़ में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकाल रहे बच्चों पर गन्ने से भरा एक ट्राला पलट गया। ट्राला पलटने से करीब आधा दर्जन बच्चों के ट्राला के नीचे दबने का समाचार है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर हैं।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव के स्कूल के बच्चे रैली निकाल रहे थे। बताया जाता है कि जब यह बच्चे गांव के मार्ग से गुजर रहे थे तो उधर से आ रहा गन्ने से भरा एक ट्रैक्टर टाला बच्चों के ऊपर पलट गया। ट्राला पलटने से आधा दर्जन बच्चे ट्राला के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर हापुड़ के एसपी कई अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है।
इस खबर पर अपडेट जारी है....