
Haryana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरियाणा को विकास की दिशा में 5 बड़ी सौगातें दीं। इस ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने हिसार और यमुनानगर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी और उद्घाटन किए, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
हिसार से अयोध्या के लिए पहली सीधी हवाई सेवा 'संकल्प की उड़ान' के तहत शुरू की गई।
यह सेवा सप्ताह में दो बार संचालित होगी, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही हिसार से जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन फ्लाइट्स भी शुरू होंगी। Haryana
पीएम मोदी ने हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया।
₹410 करोड़ की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल 2 वर्षों में पूरा होगा।
इसमें अत्याधुनिक पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और एटीसी भवन शामिल होंगे। Haryana
यमुनानगर के दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में एक नई 800 मेगावाट यूनिट की आधारशिला रखी गई।
यह प्रोजेक्ट 233 एकड़ में फैला होगा और इसकी लागत करीब ₹8,470 करोड़ होगी।
वर्ष 2029 तक चालू होने वाली यह यूनिट हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।
गोबरधन योजना के तहत यमुनानगर के मुकरबपुर में संपीड़ित बायोगैस प्लांट की नींव रखी गई।
₹2027 तक पूरा होने वाला यह प्लांट हर वर्ष 2,600 मीट्रिक टन गैस का उत्पादन करेगा।
यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन में सहायक होगी।
भारतमाला योजना के अंतर्गत रेवाड़ी बाईपास परियोजना का उद्घाटन किया गया।
₹1,070 करोड़ की लागत से बनी यह 14.4 किमी लंबी सड़क रेवाड़ी शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करेगी।
दिल्ली-नारनौल यात्रा में एक घंटे की बचत होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये प्रोजेक्ट्स हरियाणा को आत्मनिर्भरता और प्रगति की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, और हरियाणा इसकी अगुवाई कर रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के इस दौरे को राज्य के विकास के एक “नए युग की शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। Haryana :