Indian Railway : घने कुहासे ने रोकी रेलगाड़ियों की रफ्तार, 315 ट्रेनें रद्द
Dense fog stopped the speed of trains, 315 trains canceled
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:52 PM
नई दिल्ली। बीते तीन चार दिनों से मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान भी छह सात डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। इसका असर रेलगाड़ियों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। इससे मुसाफिरों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कड़कड़ाती ठंड के बीच कुहासे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इंडियन रेलवे ने रविवार को 315 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। इसका असर रेलवे की सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को भारतीय रेलवे ने 315 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें से 273 ट्रेनों को पूरी तरह से और 42 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 26 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में शताब्दी, जनशताब्दी और हमसफर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
रद्द, रीशेड्यूल और डायवर्ट की ट्रेनों में बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, असम, गुजरात और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां हैं। इसके साथ कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।