NASA : सुनीता विलियम्स को ISS से पृथ्वी पर वापस लाने का नया मिशन
NASA
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:04 PM
NASA : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर को 5 जून 2024 को नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। यह मिशन नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य अमेरिका के निजी उद्योगों के सहयोग से ISS तक कम लागत और सुरक्षित मानव मिशन भेजना है।
मिशन के दौरान क्या हुआ?
यह मिशन आठ दिन का था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह लंबा खिंच गया। जिस स्टारलाइनर विमान से दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंचे थे, उसमें थ्रस्टर्स की खराबी और हीलियम लीकेज जैसी समस्याएँ देखी गईं। इन खामियों के कारण नासा और बोइंग ने निर्णय लिया कि स्टारलाइनर को बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के ही वापस धरती पर लाया जाएगा। यह विमान 6 सितंबर 2024 को धरती पर लौट आया, जबकि सुनीता और बैरी ISS पर ही रह गए।
क्रू-10 मिशन क्या है?
नासा और स्पेसएक्स अब क्रू-10 मिशन के जरिए ISS पर नए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजकर वहाँ पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लाने की योजना बना रहे हैं। यह मिशन 12 मार्च 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फैल्कन 9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
क्रू-10 मिशन में कौन जा रहा है?
क्रू-10 मिशन के तहत चार नए अंतरिक्ष यात्री ISS जाएंगे
एन मैक्लेन (कमांडर)
निकोल आयर्स (पायलट)
तकुया ओनिशी (मिशन स्पेशलिस्ट, जापान)
किरिल पेस्कोव (मिशन स्पेशलिस्ट, रूस)
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी कैसे होगी?
क्रू-10 मिशन के तहत भेजे गए चार अंतरिक्ष यात्री जब 13 मार्च को ISS पर डॉक करेंगे, तब वहाँ पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को हैंडओवर प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।
इसके बाद, क्रू-9 मिशन के तहत सुनीता विलियम्स, बैरी विल्मोर, नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव को ISS से वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा। नासा के अनुसार, यह वापसी 19 या 20 मार्च तक हो सकती है।
नासा के अनुसार, नए अंतरिक्ष यात्रियों को ISS की सभी महत्वपूर्ण जानकारी और डेटा ट्रांसफर करने में कुछ दिन लगेंगे। इसके अलावा, फ्लोरिडा में सही मौसम की स्थिति का इंतजार किया जाएगा ताकि वापसी सुरक्षित तरीके से हो सके। NASA
सहारनपुर में जश्न में डूबे युवकों ने जमकर काटा बवाल, उप निरीक्षक से हाथापाई