दुबई दुनिया का प्रसिद्ध शहर है। UAE के शहर दुबई में बुर्ज खलीफा से लेकर बड़े-बड़े मॉल तथा पर्यटन केन्द्र दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। विदेश में नौकरी करके खूब धन कमाने वालों के लिए भी दुबई शानदार शहर है। भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति दुबई में छोटी सी नौकरी करके आसानी से बड़ा पंूजीपति बन सकता है। Dubai News :
दुबई में नौकरी करके पूँजीपति बनने का फार्मूला
आपको आसान शब्दों में बता देते हैं दुबई में नौकरी करके पूंजीपति बनने का पूरा फार्मूला। दुबई में जो करेंसी प्रचलन में है। दुबई की उस करेंसी का नाम दिरहम है। दुबई में बड़ी आसानी से 20 हजार दिरहम प्रति महीने तक की नौकरी मिल जाती है। 12 अगस्त 2025 का उदाहरण ले लें तो दुबई का एक दिरहम भारत के 25 रूपए के बराबर है। 20 हजार दिरहम को भारतीय रूपये में बदल दें तो 20000 x 25= 500000 तो दुबई के 20 हजार दिरहम भारत के पांच लाख रूपए हो गए। आप आसानी के साथ समझ सकते हैं कि यदि आप पांच लाख रूपये महीना कमा रहे हैं तो आप जल्दी ही पूंजीपति बन सकते हैं। Dubai News :
दुबई में नौकरी करके पूंजीपति बनने के मार्ग की बाधा
सवाल यह उठता है कि क्या हर कोई दुबई में नौकरी करके पूँजीपति बन सकता है? इस सवाल का जवाब है नहीं। दुबई में नौकरी करके हर कोई आसानी से पूँजीपति नहीं बन सकता। दरअसल दुबई में रहना भारत की तुलना में काफी महंगा है। वहां किराया, बिजली, पानी, खाना-पीना, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा पर खर्च अधिक होता है। उदाहरण के तौर पर, दुबई में एक साधारण 1 BHK अपार्टमेंट का किराया करीब 60,000 से 80,000 रुपये प्रति माह हो सकता है, जबकि भारत के छोटे शहरों में यही किराया लगभग 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होता है। अब सवाल यह उठता है कि दुबई में नौकरी करके पूँजीपति बनने के मार्ग की इस बाधा को दूर कैसे किया जा सकता है। Dubai News :
दुबई में रहने की फ्री व्यवस्था हो जाए तो बात बन जाए
दुबई में नौकरी की तलाश से पहले आपको दुबई में रहने की फ्री व्यवस्था की तलाश करनी पड़ेगी। दुबई में रहने के लिए फ्री व्यवस्था के लिए आप दुबई में जाकर बस चुके अपने किसी रिश्तेदार, किसी मित्र, किसी गाँव वाले अथवा रिश्तेदार के रिश्तेदार की तलाश कर सकते हैं। आपको एक व्यक्ति ऐसा जरूर चाहिए जो आपको दुबई में रहने की फ्री व्यवस्था उपलब्ध करा दे। आपको दुबई में रहने का फ्री इंतजाम मिल गया तो आप अपने रोजमर्रा के खर्च पर स्वत: नियंत्रण रख कर जल्दी ही पूँजीपति बन सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दुबई में आपको जो वेतन मिलेगा उस वेतन पर आपको किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। क्योंकि दुबई में इनकम टैक्स नहीं लगता है। अब आप दुबई में नौकरी करके जल्दी ही पूंजीपूति बन सकते हैं। Dubai News :