
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि द वाल स्ट्रीट जर्नल पहले जैसा नहीं रहा। अब वह घटिया अखबार बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर 'कथित पत्र' में रत्ती भर सच्चाई होती तो हिलेरी और अन्य कट्टरपंथी वामपंथी राष्ट्रपति चुनाव में जरूर मुद्दा बनाते। द वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट फेक न्यूज का एक और उदाहरण है।