पाकिस्तान एयर स्ट्राइक में पाक के ही 30 नागरिकों की मौत, चीन के जे-17 बम का जोर
भारत
RP Raghuvanshi
22 Sep 2025 03:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
22 Sep 2025 03:37 PM
पाकिस्तान की वायुसेना ने तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) के खिलाफ एयर स्ट्राइक की कोशिश बड़ी त्रासदी का कारण बन गया। चीन के जे-17 विमान और उसके बमों का इस्तेमाल करते हुए की गई स्ट्राइक में 30 नागरिक मौके पर ही मारे गए, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पाकिस्तान ने चीन द्वारा प्राप्त चीन की जे-17 बम का प्रयोग टीटीपी पर किया, जिसमें बड़ी संख्या में उसके ही नागरिक मारे गए। Khyber Pakhtunkhwa/Islamabad :
घटना का विवरण
* स्ट्राइक सोमवार (22 सितंबर) तड़के तिराह वैली में हुई।
* बम आतंकियों पर गिराने के बजाय कुछ बम नागरिकों के घरों पर गिर गए।
* मारे गए नागरिकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
* पाकिस्तान वायुसेना ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।
पाक सेना का अभियान
खैबर पख्तूनख्वा में अगस्त 2025 तक 700 से ज्यादा आतंकी हमले हुए, जिसमें 258 जवानों की मौत हुई। पाक आर्मी ने खैबर के बॉर्डर इलाकों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया, जिसमें डेरा इस्माइल और बाजौर शामिल हैं। सोमवार को डेरा इस्माइल में 7 आतंकियों को मारने का दावा किया गया, लेकिन तिराह वैली में आॅपरेशन नागरिकों पर गलत बम गिरने के कारण त्रासदी बन गया।
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)
* टीटीपी पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है।
* यूएन के अनुसार, इनके पास 6000 से ज्यादा लड़ाके और 10 से अधिक प्रशिक्षण शिविर हैं।
* खैबर अफगानिस्तान बॉर्डर पर सबसे सक्रिय क्षेत्र है।
* टीटीपी का उद्देश्य पाकिस्तान में कट्टर मुस्लिम शासन की वापसी है।
* पाकिस्तान सेना ने इस घटना पर खामोशी साधी हुई है।
* स्थानीय मीडिया ने स्ट्राइक को लेकर कोई रिपोर्टिंग नहीं की।
* खैबर इमरान खान का राजनीतिक गढ़ है, जहां पाक आर्मी और इमरान की पार्टी के बीच तनाव और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल है।