
YouTuber Jyoti Malhotra : जब इंसान की दोस्ती सीमा पार हो जाती है, तो कई बार राजनीति और शक की दीवारें उसी रिश्ते के बीच खड़ी हो जाती हैं। हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान की पत्रकार-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हीरा बतूल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक वक्त था जब दोनों ने कैमरे के सामने अपनी दोस्ती और बहन जैसी नजदीकी की तस्वीरें साझा कीं, लेकिन आज ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लग चुके हैं और उनका नाम भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों में जुड़ गया है।