दुनिया में बजा भारत का डंका, लड़ाकू जहाज पहुंचा श्रीलंका
Sri Lanka
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
Sri Lanka : श्रीलंका से लेकर दुनिया के हर कोने में एक बार फिर भारत का डंका बजा है। भारत का दुनिया भर में डंका बजने की वजह बेहद खास है। दरअसल भारत का प्रसिद्ध लड़ाकू जहाज (युद्धपोत) पहली बार श्रीलंका की धरती पर उतरा है। श्रीलंका की धरती पर उतरने वाला INS मुंबई पहला युद्धपोत बन गया है। श्रीलंका में भारत के युद्धपोत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है।
श्रीलंका की धरती पर कमाल Sri Lanka
श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है। श्रीलंका के साथ भारत के रिश्ते कड़वे तथा मीठे बनते रहे हैं। श्रीलंका जब-जब किसी मुसीबत में पड़ा है तभी हमेशा भारत ने श्रीलंका की मदद की है। इसी श्रीलंका की जमीन पर भारत का प्रसिद्ध युद्धपोत INS मुंबई उतरा है। भारत का युद्धपोत सोमवार को श्रीलंका पहुंचा था। बृहस्पतिवार को देर शाम INS मुंबई श्रीलंका से वापस भारत लौटेगा। इस दौरान श्रीलंका की नौसेना ने एक प्रेस नोट जारी किया है।
श्रीलंका के इस प्रेस नोट में कहा गया है कि भारतीय जहाज INS मुंबई जहाज के श्रीलंका में आगमन पर इसके कमांडर कैप्टन संदीप कुमार ने श्रीलंका की नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल चिंताका कुमारसिंघे से पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में मुलाकात की। विज्ञप्ति में कहा गया कि जहाज के श्रीलंका में ठहराव के दौरान, इसके चालक दल के सदस्य श्रीलंका के कुछ पर्यटक केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।
श्रीलंका के प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि जहाज के परिचालन कार्यों के संबंध में एक सत्र INS मुंबई पर श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों के लिए आयोजित किया गया है । विज्ञप्ति के अनुसार आईएनएस मुंबई श्रीलंका की नौसेना के साथ संयुक्त गतिविधियों जैसे खेल, योग और तटीय क्षेत्र की सफाई आदि में भी शामिल होगा। आईएनएस मुंबई 29 अगस्त को कोलंबो तट पर श्रीलंका नौसेना के एक जहाज के साथ ‘पैसेज एक्सरसाइज’ में भी भाग लेगा। स्वदेश निर्मित आईएनएस मुंबई को 22 जनवरी, 2001 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारत का प्रसिद्ध युद्धपोत है। Sri Lanka
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।