सूट-बूट छोड़ उड़नखटोले में दिखे ट्रंप, वायरल तस्वीर से खिसियाए यूजर्स
Superman Trump
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jul 2025 12:02 PM
Superman Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है Donald Trump का सुपरमैन वाला अंदाज। व्हाइट हाउस ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें सुपरमैन की पोशाक में दिखाया गया है। ट्रंप की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है "उम्मीद का प्रतीक। सत्य, न्याय और अमेरिकी तरीका सुपरमैन ट्रंप।" ट्रंप की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कुछ लोग इसे मजाकिया बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक प्रचार की रणनीति मान रहे हैं।
सुपरमैन बनाम ट्रंप
गौरतलब है कि सुपरमैन DC कॉमिक्स का एक प्रतिष्ठित सुपरहीरो है, जिसे अमेरिकी संस्कृति में सत्य, न्याय और नैतिकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ट्रंप को सुपरमैन के अवतार में पेश करना सीधे तौर पर उन्हें "देश का रक्षक और नैतिक नेतृत्वकर्ता" दर्शाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
यह तस्वीर ऐसे समय पर सामने आई है जब 11 जुलाई को अमेरिका समेत कई देशों में नई सुपरमैन फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में ट्रंप की यह "सुपरमैन इमेज" सिनेमा और राजनीति के मेल का एक दिलचस्प उदाहरण बनकर उभरी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट सिर्फ एक प्रचार नहीं, बल्कि ट्रंप की मजबूत और नायक जैसी छवि को आम जनता के सामने दोबारा गढ़ने की एक सोची-समझी रणनीति है।
जमकर किए जा रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर सुपरमैन ट्रंप वाली पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसे खूब शेयर किया जा रहा है साथ ही ट्रंप की तस्वीर पर काफी सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए ट्रंप को अमेरिका का असली सुपरहीरो बताया है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पब्लिसिटी बता रहे हैं। बहरहाल ट्रंप की ये तस्वी किस हद तक प्रभाव डालेगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।