जब कर्मचारी के खाते में गलती से आए डेढ़ करोड़ रुपये, अदालत ने कहा-पैसा रख लो!
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
चिली में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। मई 2022 में एक कर्मचारी के खाते में उसकी सैलरी से 300 गुना ज्यादा, 127,000 पाउंड (करीब 1.51 करोड़) आ गए। जबकि उसकी मासिक सैलरी सिर्फ 386 पाउंड (करीब 46,000) थी। यह गलती कंपनी डैन कंसोर्सिया इंडस्ट्रियल डी एलिमेंटोज डी चिली के पेरोल सिस्टम की थी। शुरू में कर्मचारी ने पैसे लौटाने की हामी भरी, लेकिन तीन दिन बाद उसने नौकरी छोड़ दी और कंपनी से संपर्क भी बंद कर दिया। कंपनी ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए मामला अदालत में ले गई। Surprised by salary :
अदालत ने क्या फैसला सुनाया?
तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद सैंटियागो की अदालत ने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि अनधिकृत कलेक्शन है। यानी कर्मचारी ने जानबूझकर पैसा नहीं लिया, इसलिए इसे अपराध नहीं माना जा सकता। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह सिविल कोर्ट में पैसे वापस लेने की कोशिश जारी रखेगी। हालांकि कर्मचारी ने भी कोर्ट का सामना करने की तैयारी कर ली है।
यूरोप में भी हुआ ऐसा मामला
जर्मनी में एक टीचर पिछले 16 सालों से बिना काम किए सैलरी ले रही थी। 2009 से वह बीमार बताकर छुट्टी पर थी और अब तक लगभग 1.17 मिलियन डॉलर (9.7 करोड़) कमा चुकी है। इस साल नए एडमिनिस्ट्रेटर की जांच में पता चला कि इतने सालों में कोई मेडिकल प्रमाण नहीं लिया गया। जब सबूत मांगे गए, तो उसने उल्टा स्कूल के खिलाफ केस कर दिया। गलती कभी-कभी बड़ा वरदान साबित हो सकती है। चिली का यह मामला और जर्मनी का टीचर मामला दोनों दर्शाते हैं कि सैलरी ब्लंडर कभी-कभी कानून के अद्भुत फैसलों में बदल सकती है।