
Tariff : अमेरिका द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ से भारत को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। केयरएज रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इन टैरिफ के कारण भारत के निर्यात में लगभग 3.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आ सकती है, जो भारत की GDP का लगभग 0.1% है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।