इस देश में मिलती है किराए की पत्नी, रेंट सुनकर उड़ जाएंगे होश
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:36 AM
Thailand Nightlife : थाईलैंड अपनी नाइटलाइफ और खूबसूरत बीच के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन हाल ही में सामने आया एक अजीबोगरीब ट्रेंड अब वहां सुर्खियों में है। यह ट्रेंड है रेंटल वाइफ सर्विस यानी किराए पर पत्नी रखना। इस सर्विस के तहत कोई भी पुरुष पैसे देकर महिला को एक तय अवधि के लिए पत्नी की तरह साथ रख सकता है। इस दौरान महिला उसके लिए खाना बनाती है, घूमने जाती है और परिवार जैसा माहौल देती है। हालांकि यह कानूनी शादी नहीं मानी जाती, लेकिन अगर चाहें तो बाद में दोनों आपसी सहमति से शादी भी कर सकते हैं।
किताब ने किया खुलासा
हाल ही में आई एक किताब में इस गोपनीय कारोबार से पर्दा उठाया गया है। लेखक के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं गरीब परिवारों से आती हैं और पहले से नाइट क्लब या बार में काम करती हैं। विदेशी पर्यटकों से मुलाकात के बाद वे इस रास्ते पर कदम रखती हैं।
रेंटल वाइफ की कीमत उसकी उम्र, शिक्षा, सुंदरता और अवधि पर तय होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रकम 1600 डॉलर से लेकर 1.16 लाख डॉलर (लगभग 1.4 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक) हो सकती है। यही वजह है कि यह ट्रेंड अब थाईलैंड में बड़े कारोबार का रूप ले चुका है।
समाज और सरकार की चिंता
यह ट्रेंड कई महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है, लेकिन समाज और नैतिकता पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है। थाई सरकार ने इस बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा और शोषण रोकने के लिए कड़े कानून लाने की बात कही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि तेज रफ्तार जिंदगी और बढ़ते अकेलेपन ने इस अजीबोगरीब चलन को हवा दी है।