भारत-पाक मैच में हुआ अनोखा अटैक! रोकना पड़ा मुकाबला, धुएं से भर गया स्टेडियम
भारत
RP Raghuvanshi
05 Oct 2025 07:07 PM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Oct 2025 07:07 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सबको हैरान कर दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान अचानक हजारों की संख्या में कीड़े-मकोड़ों ने मैदान पर हमला बोल दिया जिसके कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। Women's World Cup :
मैच के बीच हुआ बग अटैक
टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। खेल अच्छी लय में चल रहा था कि तभी मैदान पर उड़ते हुए कीड़े और मच्छरों की झुंड ने खिलाड़ियों को घेर लिया। भारतीय बल्लेबाजों के सिर के आस-पास कीड़े मंडराने लगे, जिससे खेलना मुश्किल हो गया। फील्डिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल भी किया, लेकिन हालात काबू में नहीं आए।
मैच दो बार रोकना पड़ा
पहली बार लगभग 2-3 मिनट के लिए खेल रोका गया, लेकिन जब 34वां ओवर पूरा हुआ, तो कीड़ों का आतंक इतना बढ़ गया कि अंपायरों को मैच रोकना पड़ा और दोनों टीमों को मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद मास्क पहने ग्राउंड स्टाफ ने मैदान में धुआं छोड़ने वाली मशीनें चलाईं ताकि कीड़ों को भगाया जा सके। पूरे स्टेडियम में धुएं का माहौल बन गया और मुकाबला करीब 15 मिनट तक ठप रहा।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मजाकिया लहजे में इसे Bug Attack in Colombo” और “India vs Pakistan – Interrupted by Nature जैसे कैप्शन से शेयर कर रहे हैं। हालांकि, धुआं खत्म होते ही मैच फिर से शुरू कर दिया गया और खेल सामान्य रूप से जारी रहा। गौरतलब है कि कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम पहले भी कई बार मच्छरों और कीड़ों के हमले के लिए चर्चा में रह चुका है। यहां नमी और रोशनी की वजह से रात के मुकाबलों में अकसर खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।