आप चेतना मंच पर प्रतिदिन के प्रमुख ग्लोबल समाचार एक साथ पढ़ सकते हैं। ग्लोबल समाचारों को पढ़कर आप दुनिया की हर ताजा खबर से हर समय बाखबर रह सकते हैं। इस बुलेटिन में पढ़ें 20 नवंबर 2025 के सभी प्रमुख ग्लोबल समाचार।

वर्तमान समय सूचना क्रांति का समय है। सूचना क्रांति के इस युग में हर कोई दुनिया भर के ग्लोबल समाचारों से जुड़ा रहना चाहता है। ग्लोबल समाचार जानने तथा पढऩे का सबसे भरोसेमंद न्यूज पोर्टल बन चुका है चेतना मंच। आप चेतना मंच पर प्रतिदिन के प्रमुख ग्लोबल समाचार एक साथ पढ़ सकते हैं। ग्लोबल समाचारों को पढ़कर आप दुनिया की हर ताजा खबर से हर समय बाखबर रह सकते हैं। इस बुलेटिन में पढ़ें 20 नवंबर 2025 के सभी प्रमुख ग्लोबल समाचार।
ग्लोबल समाचारों के इस बुलेटिन में सबसे पहली खबर बांग्लादेश की है। हमारे बांग्लादेश में तैनात संवाददाता मुकुन्द कुमार के अनुसार बांग्लादेश को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद अपनी मां को शरण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरा आभार जताया और कहा कि आतंकी उनकी मां की हत्या की साजिश रच रहे थे। बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के फैसले को खारिज करते हुए वाजेद ने कहा कि ट्रायल के पहले सरकार ने 17 जजों को बर्खास्त किया। वाजेद ने यह टिप्पणी शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में न्यायाधिकरण की तरफ से मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद की है। वाजेद ने कहा, हमें यकीन है कि ढाका से संधि के तहत भारत बांग्लादेश की पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर देगा।
वाजेद ने कहा कि पिछले साल उनके देश में सत्ता परिवर्तन के लिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने पानी की तरह पैसे बहाए। राजनीतिक अशांति के लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में अमेरिका का रवैया निश्चित रूप से बदल रहा है। वाजेद अभी अमेरिका में रहते हैं, जबकि हसीना भारत में रह रही हैं। आंदोलन के कारण 80 अरब से ज्यादा का नुकसान हुआ है नोएडा का ग्लोबल बुलेटिन की दूसरी खबर नेपाल की है। नोएडा में तैनात रिपोर्टर अतुल मिश्रा के अनुसार नेपाल में आठ सितंबर को हुए जेन-जी आंदोलन और 9 सितंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान 8,000 करोड़ (80 अरब) से अधिक नेपाली रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। अर्थ (फाइनेंस) मंत्रालय के अनुसार, जेन-जी प्रदर्शन के दौरान देशभर में सार्वजनिक संपत्ति, निजी व्यवसाय, संस्थान व व्यावसायिक समूहों को मिलाकर 80.22 अरब नेपाली रुपये की क्षति की प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। क्षति मूल्यांकन तथा पुनर्निर्माण अध्ययन उपसमिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट पर अर्थ मंत्रालय में चर्चा की। सरकार जहां लगभग एक खरब रुपये तक की क्षति का अनुमान लगा रही थी, वहीं उपसमिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह राशि उससे लगभग 20 अरब रुपये कम बताई गई है। 80.22 अरब में से 39 अरब रुपये का निजी क्षेत्र को, 28 अरब का संघीय सरकार को, चार अरब का प्रांतीय सरकारों को तथा नौ अरब का स्थानीय संरचनाओं व उद्योग व्यवसायों को नुकसान हुआ है। बैठक में उपसमिति ने बताया कि अभी अंतिम विवरण आना बाकी है।
भारत के सीमावर्ती नेपाल के बारा जिले में जेन-जी व सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद क्षेत्र में बुधवार को कर्फ्यू लागू कर दिया गया। सीपीएन-यूएमएल अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी है। बारा जिले के प्रशासनिक कार्यालय ने बताया कि सिमारा हवाईअड्डे के 500 मीटर के दायरे में दोपहर 12:30 बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यह फैसला जेन-जी व पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों के बीच टकराव के बाद लेना पड़ा। पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में युवा सिमारा हवाईअड्डे पर जुट गए और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में टकरवा हो गया। यह टकराव उस समय हुआ, जब पार्टी महासचिव शंकर पोखरेल व युवा नेता महेश बस्नेत काठमांडो से सिमारा आने वाले थे, जहां दोनों नेता सरकार विरोधी रैली को संबोधित करने वाले थे।
ग्लोबल समाचारों के इस बुलेटिन में अगली खबर आस्ट्रेलिया की है। आस्ट्रेलिया में तैनात हमारे संवाददाता अरूण तिवारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार की चपेट में आने से गर्भवती भारतीय महिला व उसके अजन्मे बच्चे के साथ मौत हो गई। आठ महीने की गर्भवती समन्विता धारेश्वर (33) आईटी सिस्टम अनालिस्ट थीं। हादसा पिछले शुक्रवार की रात का है। स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजे धारेश्वर अपने पति व तीन साल के बेटे के साथ सिडनी स्थित जॉर्ज स्ट्रीट, हॉर्न्सबी पर सैर कर रही थीं। तभी एक किआ कार उन्हें रास्ता देने के लिए एक कार पार्किंग के प्रवेश द्वार पर धीमी हो गई। पुलिस के हवाले से 7 न्यूज डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ ही पलों में एक बीएमडब्ल्यू ने किआ कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते वह आगे बढ़ी और महिला को कुचलते हुए निकल गई। धारेश्वर को घटना स्थल पर ही आपातकालीन उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उनकी व उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बीएमडब्ल्यू चालक एरोन पापेजोग्लू (19) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।
ग्लोबल समाचारों के इस बुलेटिन में यह खबर अमेरिका से आई है। अमेरिका में तैनात हमारे रिपोर्टर विकास चौधरी के अनुसार अमेरिका के प्रमुख राज्य टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दो मुस्लिम समूहों को विदेशी आतंकी व अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन घोषित किया है। इसके तहत उन पर इस अमेरिकी राज्य में जमीन खरीदने पर रोक लगा दी गई तथा सरकार को उनसे जुड़ी किसी भी गतिविधि को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई का अधिकार मिलता है। एबॉट ने मंगलवार को अपने कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि मुस्लिम ब्रदरहुड व काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) दुनिया भर में आतंकवाद का समर्थन करते हैं और हिंसा धमकी तथा उत्पीडऩ के माध्यम से हमारे कानूनों को तोड़ते हैं
ग्लोबल समाचारों के इस बुलेटिन में यह समाचार भी अमेरिका से ही आया है। अमेरिका में तैनात हमारे संवाददाता विकास चौधरी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही देश की खुफिया एजेंसियों के उन निष्कर्षों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि 2018 में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की कुछ हद तक संलिप्तता हो सकती है। ट्रंप ने सात साल में पहली बार व्हाइट हाउस आए सऊदी अरब के शासक का गर्मजोशी से स्वागत किया। सऊदी अरब की नीतियों के कटु आलोचक रहे खशोगी की हत्या से एक समय के लिए अमेरिका-सऊदी अरब सऊदी क्राउन प्रिंस का भव्य स्वागत कर खशोगी को ही बना दिया विवादित व्यक्ति के रिश्तों में भारी तनाव आ गया था। सात साल बाद यह तनाव पूरी तरह दूर होता दिख रहा है और ट्रंप क्राउन प्रिंस को पश्चिम एशिया के भविष्य को आकार देने वाला अहम नेता बता रहे हैं। ट्रंप ने खशोगी को बेहद विवादित व्यक्ति बताया और दावा किया कि बहुत से लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। प्रिंस मोहम्मद ने खशोगी की हत्या में संलिप्तता से इन्कार किया है। ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा, पसंद करें या न करें, ऐसी बातें हो जाती हैं लेकिन क्राउन प्रिंस को इसके बारे में कुछ पता नहीं था।