सब्सक्राइबर के खेल में भारत के 3 चैनल टॉप पर, जानिए कौन है YouTube का असली किंग?
Top 10 Subscribers in the World
भारत
चेतना मंच
13 Jul 2025 01:09 PM
Top 10 Subscribers in the World : YouTube पर हर दिन कोई न कोई नया सितारा उभरता है लेकिन जब बात आती है सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर की तो मैदान में गिने-चुने दिग्गज ही टिक पाते हैं। हाल ही में टॉप 10 सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए गए यूट्यूब चैनलों की जो लिस्ट सामने आई है उसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। कभी यूट्यूब की दुनिया में राज करने वाले PewDiePie अब इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि फिलहाल कौन हैं वो टॉप 10 चैनल जिनकी पहुंच करोड़ों दर्शकों तक है? और भारत के कितने चैनल इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं?
दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल
MrBeast : 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स
अमेरिका के Jimmy Donaldson, यानी MrBeast यूट्यूब के बेताज बादशाह बन चुके हैं। उनके हैरतअंगेज स्टंट्स, मोटे इनाम और भावनात्मक कंटेंट ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा क्रिएटर बना दिया है। आज MrBeast केवल यूट्यूबर नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं "Feastables" और "Beast Burger" इसके उदाहरण हैं।
T-Series (भारत) : 297 मिलियन सब्सक्राइबर्स
बॉलीवुड म्यूजिक की धड़कन भारत का T-Series चैनल, यूट्यूब पर लंबे समय से शीर्ष पर बना हुआ है। यह हिंदी फिल्मों के नए और पुराने गानों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म है।
Cocomelon : 194 मिलियन सब्सक्राइबर्स
2 से 5 साल के बच्चों के लिए बना यह चैनल रंगीन 3D एनिमेशन और नर्सरी राइम्स के लिए जाना जाता है। परिवारों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी बेहद ज्यादा है।
SET India (भारत) : 184 मिलियन सब्सक्राइबर्स
Sony Entertainment Television का यह यूट्यूब चैनल भारतीय दर्शकों का फेवरेट है। यहां पॉपुलर ड्रामा, कॉमेडी और रियलिटी शोज का बड़ा खजाना मौजूद है।
Vlad and Niki : 141 मिलियन सब्सक्राइबर्स
यह बच्चों के लिए एक इंटरैक्टिव चैनल है जहां Vlad और Niki मजेदार एक्टिविटीज करते हैं। इसमें खेल के जरिए बच्चों को व्यवहारिक बातें सिखाई जाती हैं।
Kids Diana Show : 135 मिलियन सब्सक्राइबर्स
छोटी बच्ची डायना और उसके भाई Roma के इस चैनल पर खिलौनों की अनबॉक्सिंग, स्टोरीटेलिंग और फ़ैमिली एक्टिविटीज़ होती हैं। यह पूरी तरह फैमिली-फ्रेंडली कंटेंट देता है।
Like Nastya : 128 मिलियन सब्सक्राइबर्स
Nastya का यह चैनल बच्चों के लिए बहुत ही रचनात्मक और शिक्षाप्रद कंटेंट बनाता है। ये वीडियो न सिर्फ मजेदार होते हैं बल्कि उनमें बच्चों को कुछ नया सिखाने का उद्देश्य भी होता है।
Stokes Twins : 127 मिलियन सब्सक्राइबर्स
अमेरिकी जुड़वां भाई Alan और Alex Stokes इंटरनेट ट्रेंड्स, प्रैंक्स और चैलेंज वीडियो के ज़रिए करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके हैं।
Zee Music Company (भारत) : 118 मिलियन सब्सक्राइबर्स
T-Series की तरह यह भी भारत का बड़ा म्यूजिक चैनल है। यह पुराने और नए सुपरहिट गानों का हब है। दर्शक यहां से सीधे बॉलीवुड की म्यूजिक वर्ल्ड से जुड़ जाते हैं।
KIMPRO (दक्षिण कोरिया) : 110 मिलियन सब्सक्राइबर्स
कोरिया का यह एंटरटेनमेंट चैनल Kim Dong-Joo और Yoo Lillies द्वारा चलाया जाता है। चैलेंज और मजेदार वीडियो के चलते यह चैनल युवाओं के बीच खासा पॉपुलर है।
MrBeast ने जहां क्रिएटिविटी और दानशीलता से यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है, वहीं T-Series और SET India जैसे भारतीय चैनल म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के जरिए दुनिया भर में छाए हुए हैं।YouTube अब सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्रांड बिल्डिंग और कम्युनिकेशन का सबसे ताकतवर जरिया बन चुका है।