ललित मोदी के भाई समीर मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, रेप के पुराने मामले में दबोचा
भारत
चेतना मंच
18 Sep 2025 07:28 PM
भारत के भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, समीर मोदी को रेप के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय समीर एयरपोर्ट पर कहीं बाहर जाने की फिराक में था। लेकिन उसकी तलाश में सतत सतर्क दिल्ली की पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। Arrest from Airport :
पुराना मामला और गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थी। मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में दर्ज है और समीर को उसी थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, यह मामला काफी पुराना बताया जा रहा है और पुलिस ने इसकी सुनियोजित योजना के तहत एयरपोर्ट पर ही कार्रवाई की। पुलिस को काफी समय से ललित मोदी के भाई की तलाश थी जो अब जाकर पूरा हुई है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने समीर मोदी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया तेजी से की जाएगी। समीर मोदी का यह बलात्कार का मामला काफी पुराना बताया जा रहा है और पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए काफी सुनियोजित योजना बनाकर पहले से तैयार थी। समीर मोदी जैसे ही दिल्ली के एयरपोर्ट पर पहुंचा वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।