Artificial Womb- अब फैक्ट्री में पैदा होंगे बच्चे, कृत्रिम गर्भ से हर साल पैदा होंगे हजारों बच्चें?
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 09:14 PM
Artificial Womb- माता-पिता बनना दुनिया की सबसे प्यारी खुशी होती है। आज जब विज्ञान इतना तरक्की कर चुका है तब भी दुनिया कई ऐसे कपल मौजूद है जो मां बाप बनने के सुख से वंचित रह जाते हैं। हालांकि विज्ञान ने कई ऐसी तकनीक लाई है जिसकी मदद से, बांझपन जैसी समस्याओं से छुटकारा दी जा सकी। अब विज्ञान में एक बड़ी नई तकनीकी जुड़ सकती है जो 'कृत्रिम गर्भ सुविधा' उपलब्ध कराएगी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टोलाइफ नामक कृत्रिम गर्भ (Artificial Womb) सुविधा की मदद से प्रतिवर्ष 30 हजार बच्चों को पैदा करने का दावा किया जा रहा है।
आइए जानते हैं क्या दिखाया गया है वीडियो में -
कृत्रिम गर्भ को लेकर दावा करने वाले वीडियो में दिखाया गया है, किस तरह बिना मां के गर्भ के बच्चे कैसे पैदा होंगे। यह वीडियो एक एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है। वीडियो को तैयार किया है येमेनी मॉलिक्यूलर बायोटेक्नोलॉजिस्ट हशम अल - घाइली ने।
8:39 के इस वीडियो में एक्टोलाइफ सुविधा के लिए एक बड़ी लैबोरेट्री तैयार की गई है। इस लैबोरेट्री में कृत्रिम गर्भ होंगे, जिसके अंदर गर्भाशय जैसी सुविधाएं देकर बच्चों को पाला जाएगा। वीडियो में बताया गया है कि एक्टोलाइफ बांझ दंपतियों को एक बच्चे को गर्भधारण करने और अपनी संतान के सच्चे माता पिता बनने की अनुमति देता है। इस तरह का कृत्रिम गर्भाशय उन महिलाओं के लिए एक समाधान के रूप में होगा जिनका कैंसर या अन्य जटिलताओं के कारण गर्भाशय हटा दिया गया। साथ ही ऐसे देश जो कम जनसंख्या की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी यह वरदान साबित होगा।
वीडियो में दावा किया गया है कि कृत्रिम गर्भाशय (Artificial Womb) को मां के गर्भाशय के अंदर की स्थितियों के समान बनाया गया है। ग्रोथ पार्ट्स के अंदर सेंसर भी होंगे जो बच्चे के महत्वपूर्ण संकेत हो जैसे दिल की धड़कन, रक्तचाप, सांस लेने की दर, ऑक्सीजन संतृप्त की निगरानी करेगा। इसके साथ ही इस ग्रोथ पॉड्स में पलने वाले बच्चों में अनुवांशिक असमन्यताओ की भी निगरानी रखी जा सकेगी।