भारत की दूसरी लगातार जीत, जापान को 3-2 से हराया, हरमनप्रीत फिर बने हीरो
भारत
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 06:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 06:32 PM
एशिया कप हॉकी 2025 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। बिहार के राजगीर में खेले जा रहे इस टूनार्मेंट के पूल-ए मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर टीम के स्टार बने और निर्णायक मौके पर गोल दागकर भारत को जीत दिलाई। Asia Cup Hockey 2025 :
भारत ने मुकाबले की धमाकेदार शुरुआत की
भारत ने मुकाबले की धमाकेदार शुरुआत करते हुए सिर्फ 5 मिनट के अंदर 2-0 की बढ़त बना ली। चौथे मिनट में मंदीप सिंह ने गोल किया, जिसके बाद अगले ही मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ तक यही स्कोरलाइन कायम रही।
दूसरे हाफ में जापान ने जोरदार वापसी की और 38वें मिनट में कोसी कवाबी ने गोल दागकर अंतर घटा दिया। हालांकि, 46वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए भारत की बढ़त फिर से दो गोल की कर दी।
आखिरी ग्रुप मुकाबला कजाखस्तान से खेलेगी भारत
अंतिम मिनट में जापान के कवाबी ने एक और गोल कर रोमांच जरूर बढ़ा दिया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने बढ़त बचाए रखी और मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने टूनार्मेंट के शुरुआती मैच में चीन को 4-3 से हराया था, जिसमें हरमनप्रीत ने हैट्रिक दागी थी। लगातार दो जीत के साथ भारत पूल-ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। अब टीम इंडिया अपना अगला और आखिरी ग्रुप मुकाबला कजाखस्तान से खेलेगी।