
पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके बाजौर से गुरुवार को बड़ा धमाका सामने आया। जिले की एक मस्जिद में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) तैयार करते समय अचानक हुए विस्फोट में 30 से ज्यादा संदिग्ध आतंकवादी मौके पर ही मारे गए। यह हादसा उस समय हुआ जब आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी कर रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी मस्जिद की इमारत ढह गई और आतंकी मलबे में दबकर खत्म हो गए। सूत्रों ने इनका संबंध प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से बताया है। अफगानिस्तान की सीमा से सटे इस सुदूर इलाके की मस्जिद को आतंकियों ने अपने अड्डे में बदल रखा था। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। Pakistan News
इस धमाके से कुछ ही घंटे पहले दक्षिण वजीरिस्तान के आजम वारसाक इलाके में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया अभियान चलाकर 15 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल था। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो पुरुष, दो महिलाएं और चार नाबालिग बच्चियां घायल हो गईं। घायलों को वाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े:ड्रेक पैसेज में आया जबरदस्त भूकंप, चिली तट पर सुनामी का खतराउधर, पड़ोसी उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस कांस्टेबल और एक स्थानीय युवक को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पाकिस्तान के कबायली इलाकों में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Pakistan News