विज्ञापन
जर्मनी की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बायथलीट लॉरा डाहलमेयर की पाकिस्तान में पर्वतारोहण के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। 31वर्षीय लॉरा काराकोरम पर्वत शृंखला की लैला चोटी पर अचानक हुए भू-स्खलन की चपेट में आकर संभल नहीं पाईं।

गिलगित-बाल्तिस्तान की क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने बताया कि कम दृश्यता और खराब मौसम के कारण अभियान अपने सैन्य हेलीकॉप्टर तैनात नहीं कर पाया। साथी पर्वतारोहियों ने कहा कि बचाव अभियान में शामिल हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच सका। डाहलमेयर के प्रबंधन के बयान के अनुसार, इस एथलीट ने विशेष रूप से अनुरोध किया था कि दुर्घटना की स्थिति में कोई भी उसे बचाने या उसके शव को बरामद करने के लिए अपनी जान जोखिम में न डाले।
।
विज्ञापन