विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Pok News : पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना PoK के एक इलाके में हुई, जहां हमजा बुरहान को निशाना बनाकर अचानक हमला किया गया। हमले के पीछे कौन था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद स्थित अपने ऑफिस में मौजूद था। हमलावर अचानक अंदर घुसे और उसे कई गोलियां मार दीं। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस वारदात के पीछे कौन लोग थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
हमजा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा का रहने वाला था। वह वर्ष 2017 में भारत से पाकिस्तान भाग गया था और उसके बाद आतंकी गतिविधियों से जुड़ गया। वह खुद को पाकिस्तान में एक शिक्षक (टीचर) के रूप में पेश करता था, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार वह लंबे समय से आतंकी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन