British Prime Minister ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की सूची में शामिल हुए सुनक और उनकी पत्नी
British Prime Minister
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 04:41 PM
British Prime Minister: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में ‘एशियाई अमीरों की सूची 2022’ में शामिल हैं। इस सूची में शीर्ष पर हिंदुजा परिवार को रखा है।
British Prime Minister
सुनक और अक्षता मूर्ति 79 करोड़ पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। अक्षता मूर्ति के पिता एन आर नारायण मूर्ति भारतीय आईटी कंपनी इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं।
इस साल की सूची में शामिल अमीरों की कुल संपत्ति 113.2 अरब पाउंड है, जो पिछले साल की तुलना में 13.5 अरब पाउंड अधिक है।
इस सूची में हिंदुजा परिवार लगातार आठवीं बार शीर्ष पर है। उनकी अनुमानित संपत्ति 30.5 अरब पाउंड है, जो पिछले साल से तीन अरब पाउंड अधिक है।
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियाई कारोबारी पुरस्कार के दौरान हिंदुजा समूह के सह-चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को ‘एशियाई अमीरों की सूची 2022’ की एक प्रति भेंट की।