कनाडा में फिर दहशत : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फायरिंग, फतेह पुर्तगाल ने ली जिम्मेदारी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:01 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:01 PM
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आधिकारिक तौर पर 29 सितंबर 2025 को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद भी गैंग के सदस्य फायरिंग और वसूली की घटनाओं में सक्रिय हैं। फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई ठिकानों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। Canada Terror :
खुलेआम अपने दुश्मनों पर साधा निशाना
5 अक्टूबर 2025 को गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने दावा किया कि उन्होंने नवीन तसी के कई ठिकानों पर तीन दिनों तक फायरिंग करवाई। फतेह के अनुसार तसी ने गैंग के नाम का फायदा उठाकर पंजाबी गायकों और व्यापारियों से करीब 5 मिलियन डॉलर (42 करोड़ रुपये) वसूले। पोस्ट में फतेह ने स्पष्ट किया कि उनका निशाना सिर्फ गलत करने वाले हैं, आम जनता और मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं। कनाडा पुलिस ने कई जगहों पर गोलीबारी की पुष्टि की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। फतेह ने सोशल मीडिया पर ठिकानों के पते साझा किए।
लॉरेंस गैंग का खौफ कनाडा में फैला
लॉरेंस गैंग का खौफ कनाडा की सिख डायस्पोरा में फैला हुआ है। गैंग के 700 से ज्यादा सक्रिय शूटर भारत, कनाडा और अमेरिका में मौजूद हैं। गैंग के नाम पर पहले हुई घटनाओं में शामिल हैं।
* सिद्धू मूसे वाला हत्या (2022)
* सलमान खान पर फायरिंग (2024-25)
* हारदीप सिंह निज्जर हत्याकांड (2023)