China - चीन में भयानक हादसा, वर्कशॉप में लगी आग में झुलसे 36 लोग, कई लापता
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:18 AM
China- भारत के पड़ोसी मुल्क से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। पड़ोसी मुल्क चीन में एक वर्कशॉप में लगी आग में 36 लोगों की जलकर मौत हो गई है। जबकि कई अन्य के लापता होने की खबर सामने आ रही है।
चीन (China) देश के सेंट्रल प्रांत में स्थित हेनान स्टेट के आन्यांग शहर में स्थित एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई है। इस भयंकर आग में जलकर 36 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि कई अन्य के लापता होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है। यह खबर न्यूज़ एजेंसी AP के हवाले से सामने आई है।
भीषण आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग को बुझाने में करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी लगे रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग वेनफेंग जिले के कैक्सिंडा ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड, जोकि आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है। इस घटना के बाद इलाके में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।