चीन का झटका! खतरे में भारत का 32 अरब डॉलर का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट मिशन
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jul 2025 07:42 AM
China’s action : चीन के एक मौखिक आदेश ने भारत के स्मार्टफोन उद्योग में तहलका मचा दिया है। करीब 32 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्यों पर खतरे की तलवार लटक गई है, क्योंकि चीन ने भारत में काम कर रहे अपने इंजीनियरों को तत्काल वापस बुला लिया है और मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों की सप्लाई भी रोक दी है। ऐसे में भारत की 'मेक इन इंडिया' नीति और ग्लोबल टेक हब बनने की महत्वाकांक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। China’s action
चीन ने खींच ली भारत से तकनीकी सपोर्ट की डोर
चीन की इस हरकत से भारत की स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। चीन ने चुपचाप अपने इंजीनियरों और टेक्नीशियनों को भारत से वापस बुला लिया है, जिससे 32 अरब डॉलर के स्मार्टफोन निर्यात लक्ष्य पर गहरा खतरा मंडरा गया है। टेक्नोलॉजी सपोर्ट और मशीनरी पर चीन की पकड़ अब भारत की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। China’s action
चीन के आदेश से भारत की मोबाइल इंडस्ट्री में भूचाल!
चीन के एक अचानक आए आदेश ने भारत की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है।
ऐप्पल की पार्टनर फॉक्सकॉन समेत कई कंपनियों में काम कर रहे सैकड़ों चीनी इंजीनियरों को भारत छोड़ने का फरमान जारी हुआ है।
अब सवाल उठता है की भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्या रुकेगी? और भारत का 32 अरब डॉलर का मोबाइल निर्यात लक्ष्य क्या खतरे में है?
चीन के नए फरमान से मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की फैक्ट्रियों में हलचल मच गई है, क्योंकि चीन ने अपने इंजीनियर और टेक्नीशियन भारत से वापस बुला लिए हैं। तो क्या भारत के मिशन को झटका लगेगा? और क्या भारत का मेक इन इंडिया मिशन खतरे में पड़ गया है? China’s action