विज्ञापन
Cockroach Awami Party: यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और डिजिटल जुड़ाव का नया रूप है। जहां राजनीतिक स्तर पर तनाव रहता है, वहीं सोशल मीडिया पर युवा एक-दूसरे के ट्रेंड को अपनाते हुए व्यंग्य के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं।

COCKROACH JANATA PARTY : भारत में वायरल हुए 'कॉकरोज जनता पार्टी' (CJP) के बाद पाकिस्तान में भी इसी तर्ज पर सटायरिकल राजनीतिक पेज सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। 'कॉकरोच आवामी पार्टी' (CAP) और 'कॉकरोज आवामी लीग' (CAL) जैसे पेज अब पाकिस्तानी युवाओं के बीच चर्चा में हैं।
भारत में यह ट्रेंड भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत के बेरोजगार युवाओं को "कॉकरोच" और "परजीवी" कहे जाने वाले बयान के बाद शुरू हुआ था। CJI ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका इशारा सभी बेरोजगार युवाओं की ओर नहीं था।
16 मई को अभिजीत दीपक ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' शुरू की, जो जल्द ही इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने में सफल रही।
पाकिस्तान में बने इन नए पेजों में से एक ने अपने बायो में लिखा — "Yeah copied but who cares. Motto is same"। ये पेज पाकिस्तान के मुख्य पार्टियों PTI, PML-N और PPP के विकल्प के रूप में खुद को युवाओं की आवाज बता रहे हैं।
एक पेज का नारा है — "जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं आवाम की आवाज हैं"।यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच सोशल मीडिया पर चल रही सटायरिकल लहर का हिस्सा है।
यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और डिजिटल जुड़ाव का नया रूप है। जहां राजनीतिक स्तर पर तनाव रहता है, वहीं सोशल मीडिया पर युवा एक-दूसरे के ट्रेंड को अपनाते हुए व्यंग्य के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। COCKROACH JANATA PARTY :
विज्ञापन