Cough Syrup Ban : गांबिया में कफ सिरप से 66 बच्चों की जिम्मेदार कंपनी में दवा निर्माण पर रोक का आदेश
Cough syrup Ban in India
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:17 AM
Cough Syrup Ban : चंडीगढ़। भारतीय कफ सिरप पीने से गांबिया में हुई 66 बच्चों की मौत के मामले में सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के बाद हरकत में आई हरियाणा सरकार ने सोनीपत स्थित मेडेन फार्मा में दवा निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
Cough Syrup Ban :
जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने सोनीपत स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स में दवा निर्माण पर रोक का आदेश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को बताया कि दवा कंपनी की इकाई में कई उल्लंघनों के कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत का संभावित कारण कंपनी द्वारा निर्मित खांसी के सिरप को बताए जाने के तुरंत बाद इसके द्वारा निर्मित खांसी के चार सिरप के नमूनों को जांच के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजा गया था। घटना के बाद राज्य एवं केंद्र की एक संयुक्त टीम ने इकाई का निरीक्षण किया और 12 उल्लंघन या त्रुटियां पाईं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कंेद्र और राज्य की टीमों की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने कंपनी की इस इकाई में दवा निर्माण पर रोक का आदेश जारी किया है। खांसी के जिन चार सिरप के नमूनों को जांच के लिए कोलकाता में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है, उनकी रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।