‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा नियंत्रण कक्ष के उप अधिकारी रफी अल फारूक के मुताबिक, दमकल की 47 इकाइयां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
अग्निशमन सेवा में मीडिया विभाग के अधिकारी अनवर-उल-इस्लाम डोलोन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही दमकलकर्मियों की एक इकाई मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने की खबर सुनकर दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया। बंगबाजार, देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जहां कपड़ों की टिन और लकड़ी से बनी दुकानें हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।