विज्ञापन
International News; ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के बाद, उन्होंने दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर (युद्धविराम) कराने में मदद की थी। नई दिल्ली इसे पूरी तरह खारिज करता है।

International News; पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार(6 जून) को कहा कि इस्लामाबाद, भारत के साथ युद्धविराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "हस्तक्षेप" के लिए उनका "हमेशा आभारी" रहेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शरीफ़ ने ट्रंप को "शांति का दूत" बताते हुए कहा और वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच के रिश्तों को "सच्चा और खास रिश्ता" बताया।
शरीफ़ ने कहा, "…यह राष्ट्रपति ट्रंप का सही समय पर और सबसे निर्णायक दखल ही था, जिसके कारण पिछले साल 10 मई को पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम हुआ।"
पाकिस्तानी पीएम में अमेरिकी एंबेसी की ओर से अमेरिकी आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शरीफ़ ने आगे कहा, "दक्षिण एशिया में शांति बहाल करने और लाखों लोगों की जान बचाने के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के हमेशा आभारी रहेंगे। इस संदर्भ में, उन्हें हमेशा शांतिदूत के तौर पर याद किया जाएगा।"
पाकिस्तानी पीएम ने वाशिंगटन-इस्लामाबाद रिश्तों पर कहा, "हमारा रिश्ता सच्चा और खास है, जो लगभग आठ दशकों से चला आ रहा है। इसमें न सिर्फ़ सुरक्षा और आतंकवाद-विरोधी मामलों में सहयोग शामिल है, बल्कि व्यापार, निवेश, खेती, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और लोगों के बीच आपसी मेल-जोल में भी सहयोग शामिल है।"
ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के बाद, उन्होंने दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर (युद्धविराम) कराने में मदद की थी। हालांकि, नई दिल्ली का कहना है कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष ने मध्यस्थता नहीं की थी और दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर सहमति बनी थी।
पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने 7 मई, 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। International News
विज्ञापन