विज्ञापन
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने कुछ देर के लिए पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित एक बड़े डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने जैसी आवाजों ने अफरा-तफरी मचा दी।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने कुछ देर के लिए पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित एक बड़े डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने जैसी आवाजों ने अफरा-तफरी मचा दी। उस समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। पत्रकारों, अधिकारियों और कई खास मेहमानों से भरे इस आयोजन में अचानक सुरक्षा अलर्ट ने सभी को घबरा दिया। हालात को देखते हुए सीक्रेट सर्विस की टीम ने तुरंत ट्रंप और मेलानिया को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि वाशिंगटन हिल्टन होटल में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन’ डिनर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई बड़े पत्रकार, वरिष्ठ अधिकारी और खास मेहमान मौजूद थे। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप भी इस डिनर का हिस्सा थे। हॉल में सामान्य बातचीत और मुलाकातें चल रही थीं। माहौल पूरी तरह शांत था लेकिन अचानक कुछ तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं जिससे हर कोई चौंक गया।
एक फोटोग्राफर के अनुसार, होटल के अंदर चार से छह तेज आवाजें सुनाई दीं। हालांकि ये आवाजें डिनर हॉल के बिल्कुल पास से नहीं आई थीं लेकिन शुरुआती जानकारी में बंदूकधारी की आशंका जताई गई। यही खबर फैलते ही पूरे हॉल में डर का माहौल बन गया। लोगों को तुरंत नीचे झुकने के लिए कहा गया। कई मेहमानों ने अपनी बातचीत रोक दी और खुद को सुरक्षित करने की कोशिश में टेबल के नीचे छिप गए। करीब 2,600 लोगों की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया।
जैसे ही खतरे की आशंका बढ़ी कॉम्बैट गियर पहने सीक्रेट सर्विस के एजेंट तेजी से डाइनिंग एरिया की ओर दौड़े। उन्होंने तुरंत सुरक्षा घेरा बनाकर ट्रंप और मेलानिया को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। एजेंट्स ने वहां मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों को भी नीचे झुकने और सुरक्षित रहने के निर्देश दिए। सुरक्षा टीम की तेज कार्रवाई की वजह से हालात को जल्दी संभाल लिया गया।
घटना के बाद सामने आए फुटेज में मेलानिया ट्रंप काफी परेशान और चिंतित नजर आईं। भीड़ में अचानक हुई हलचल और सुरक्षा कर्मियों की तेज गतिविधियों ने माहौल को और गंभीर बना दिया था। ट्रंप के साथ-साथ मेलानिया को भी सुरक्षा घेरे में लेकर बाहर निकाला गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एजेंट्स पूरी सतर्कता के साथ दोनों को सुरक्षित स्थान तक ले जा रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने सिर्फ ट्रंप ही नहीं बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर, डग बरगम और मार्को रुबियो जैसे कई बड़े नाम उस समय कार्यक्रम में मौजूद थे। सभी को एहतियात के तौर पर फर्श पर झुकने के लिए कहा गया और फिर एक-एक करके बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को तुरंत अपने नियंत्रण में ले लिया।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आवाजें वास्तव में गोलीबारी की थीं या किसी अन्य वजह से हुईं लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पूरी घटना को समझने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन