कंपनी ने 777-9 सीरीज के वाइड बॉडी विमान खरीद की 3.8 अरब डॉलर लागत के सबसे बड़ा सौदा किया। जो कि सबसे बड़ी एकल (single) डील है। लेकिन एयरबस टोटल समझौतों के मामले में अपनी प्रतिद्वंदित कंपनी से आगे रही।

Dubai News : दुबई के एयर शो की गूँज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। दुबई का प्रसिद्ध एयर शो-2025 21 नवंबर को सम्पन्न हो गया है। दुबई का एयर शो सम्पन्न हो जाने के बावजूद इस एयर शो की दुनिया भर में खूब चर्चा हो रही है। दुबई के एयर शो की व्यापक स्तर पर चर्चा होने का कारण एयर शो में हुई व्यापारिक डील है। दुबई एयर शो के आयोजकों ने बताया है कि दुबई के एयर शो के दौरान 202 अरब डॉलर की भारी भरकम डील हुई है।
दुबई में आयोजित एयर शो पर हमारे दुबई में तैनात संवाददाता राकेश सूद ने विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुबई का एयर शो-2025 दुबई के लिए बहुत खास रहा है। आपको बता दें कि विमानन, अंतरिक्ष विज्ञान प्रोद्योगिकी और रक्षा उपकरण निर्माण कंपनियों की प्रदर्शनी," एयर शो-2025 " 21 नवम्बर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। पंच दिवसीय उत्सव में लगभग 202 अरब डॉलर के अनुबंध हुए जो कि पिछले एयर शो—2023 में हुए 101 अरब डॉलर से दोगुना है। खरीददारी के मामले में मुकाबला दो विश्व प्रसिद्ध विमान निर्माता कंपनियों एयरबस और बोइंग में था। दुबई स्थित दुनिया के सबसे बड़ी एयरलाइन एमिरेट्स सबसे बड़े खरीदार बन कर उभरी है । कंपनी ने 777-9 सीरीज के वाइड बॉडी विमान खरीद की 3.8 अरब डॉलर लागत के सबसे बड़ा सौदा किया। जो कि सबसे बड़ी एकल (single) डील है। लेकिन एयरबस टोटल समझौतों के मामले में अपनी प्रतिद्वंदित कंपनी से आगे रही।
दुबई में हुए एयर शो के इस पांच दिवसीय व्यापारिक मेले का दूसरा आकर्षण चीन का पहली बार शामिल होना था। चीन ने अपने मल्टी रोल COMAC C 919 विमान का मिडिल ईस्ट में पहली बार प्रदर्शन किया। चीन के पंडाल चाइना साउदर्न एयरलाइंस के इस विमान ने खरीददार कंपनियों और दर्शकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इसकी ओरिएंटल एस्थेटिक्स एयर केबिन लोगों के लिए बड़ा आकर्षक था। दर्शकों को कॉकपिट में पायलट से बात भी की। विमान ने दुबई के आकाश में स्टिल डिस्पले का प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का बढ़िया प्रदर्शन किया। कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर, स्ट्रैटजी, प्लानिंग एंड इनवेस्टमेंट, NI, KAI ने इस संवाददाता से बात करते हुए कहा,'' इस विमान का दुबई के एयरशो वैश्विक स्तर पर पहला प्रदर्शन है जो हमारे देश के सिविल एविएशन और चीन के मैन्युफैक्चरिंग इतिहास
लिए बहुत गौरवपूर्ण क्षण है।
दुबई में एयर शो का यह 19वां संस्करण था। रूस द्वारा दुबई के इस 19 वे संस्करण 850 विमानों और उपकरणों के साथ भाग लिया। रूसी विमान Su-57E और Ansat-M हेलिकॉप्टर का ध्यान सभी दर्शकों ने आकर्षित किया। रूसी ने भी मिडिल ईस्ट में होने वाले इस द्विवर्षिक एयरशो में पहली बार हिस्सा लिया। 115 देशों के 1500 प्रतिनिधिओं ने अपने क्षेत्रों में निर्मित उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया और अरबों डॉलर्स के अनुबंध को अंजाम दिया। एयरशो में 200 यात्री, रक्षा विमानों और द्रोण को शामिल किया गया। Dubai News