दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक 7500 इमरजेंसी कोड क्यों जारी हुआ? क्या विमान हाईजैक होने वाला था ? सऊदी अरब की ओर क्यों बदली गई फ्लाइट की दिशा और इजरायली फाइटर जेट्स को क्यों किया गया अलर्ट ?

International News : पश्चिमी एशिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी सिग्नल जारी होने के बाद हड़कंप मच गया। विमान ने ऐसा कोड प्रसारित किया, जिसे विमान के अपहरण या किसी तरह की अवैध दखलंदाजी के संकेत के तौर पर देखा जाता है। इसके बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और फाइटर जेट्स को भी अलर्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईदुबई की फ्लाइट दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान ने पहले सामान्य इमरजेंसी कोड प्रसारित किया और इसके बाद कुछ समय के लिए 7500 कोड सामने आया। एविएशन में यह कोड अनधिकृत हस्तक्षेप या संभावित हाईजैक की स्थिति का संकेत माना जाता है। इस घटनाक्रम के बाद विमान की उड़ान पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर गई और इजरायल में भी सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू हुई। International News
इमरजेंसी सिग्नल के बाद विमान अपने निर्धारित तेल अवीव रूट से हट गया और सऊदी अरब की ओर डायवर्ट हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक विमान सुरक्षित रूप से तबुक एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में करीब 170 से 180 यात्री सवार होने की जानकारी विभिन्न रिपोर्टों में दी गई है। शुरुआती घटनाक्रम को देखते हुए विमान के हाईजैक होने की आशंका ने पश्चिमी एशिया में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। इजरायली सुरक्षा प्रतिष्ठान ने स्थिति पर तत्काल नजर रखी। हालांकि बाद की जानकारी में इजरायली अधिकारियों की ओर से संकेत दिया गया कि यह घटना हाईजैक नहीं थी। International News
विज्ञापन