नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में बुधवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 थी। नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी।
बीते महीने में भी नेपाल और उत्तराखंड में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। हालांकि उन झटकों में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इस क्षेत्र में रहने वालों के मन में डर बना हुआ है।
अभी हाल ही में तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भूवैज्ञानियों ने भारत में भी भूकंप के तेज झटके आने की आशंका जाहिर की है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।